प्रमुख फायदे
- विटामिन, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन से भरपूर होते हैं फल।
- सेब गर्भावस्था में अनिद्रा जैसे रोग में काफी लाभदायक है।
- सेब, कैलोरी के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।
- बच्चे में दमा के अलावा श्वास नली की तकलीफ में भी सहायक।
आपको गर्भावस्था के समय सेब जरुर खाना चाहिये? प्रेगनेंसी के दौरान सेब ना केवल मां के लिये बल्कि भ्रूण में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिये भी बहुत अच्छा होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर को हर प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिसकी अनेको आवश्यकताएं सेब ही पूरा कर देता है। तो देर किस बात की अगर आपको अपने बच्चे की स्वास्थ्य की चिंता है तो, अभी से ही दिन में 2 सेब खाना शुरु कर दें।
गर्भवती महिलाओं के लिए सेब के फायदे
बच्चे के लिए लाभकारी :
गर्भावस्था के दौरान सेब खाने का असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे बच्चे ज्यादा स्वस्थ और तंदुरूस्त रहते है। और साथ ही उसके फेफड़े अन्य बच्चों की तुलना में ज्यादा विकसित होते हैं।
पाचन क्रिया को करता है तेज़
गर्भावस्था के दौरान महिला को एसिडिटी या पाचन संबंधी समस्याएं होती है और इन्हीं समस्याओं से छुटकारा दिलाता है सेब। इसमें बहुत सारा फाइबर होता है जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इसी कारण से पाचन शक्ति भी अच्छी होती है।
थकावट होती है दूर
गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाएं खुद को थका हुआ महसूस करती हैं और ऐसे में अगर महिला सेब का सेवन करे तो उन्हें तुरंत एनर्जी मिलेगी।
गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे
सेब में प्रचुर मात्रा में क्लोरिन, तांबा, लोहा, मैगनीशियम तथा फोलिक ऐसिड पाया जाता है. रोज एक सेब खाने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली बीमारियों बचा जा सकता है.
- गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को अनिद्रा की समस्या हो जाती है. सेब अनिद्रा जैसे रोग में काफी लाभदायक है.
- गर्भावस्था के दौरान सेब खाने वाली महिलाओं के होने वाले बच्चों में दमा की संभावना नहीं रहती.
- गर्भावस्था के दौरान सेब खाने से बच्चे ज्यादा स्वस्थ और तंदुरूस्त रहते है.
- इस दौरान सेब खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती.
खून की कमी नहीं होती
प्रेगनेंसी में एनीमिया की समस्या बहुत परेशानी पैदा करती है। सेब में बहुत सारा आयरन होता है, जो कि मां और बच्चे को स्वस्थ्य रखता है।
शरीर से गंदगी बाहर निकाले
भ्रूण के लिये मरकरी बहुत ही खतरनाक तत्व है, तो प्रेगनेंट महिलाओं को सुझाव दिया जाता है कि वह मरकरी वाले आहार से दूर रहें। सेब खाने से शरीर में जमे मरकरी और लेड बाहर निकलते हैं।
अन्य लेख
- गर्भावस्था के दौरान होने वाली मधुमेह-Gestational diabetes During Pregnancy in hindi
- प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ? Pregnancy Food in hindi
- गर्भावस्था में कैसे रखे अपना ख्याल प्रेगनेंसी केयर इन हिंदी
- pregnancy tips in hindi, गर्भावस्था, प्रेगनेंसी